विधिवत पूजा अर्चना के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज करेंगे नंदादेवी मेले का उदघाटन

अल्मोड़ा। ऐतिहासिक नंदादेवी महोत्सव का उदघाटन 26 अगस्त को पर्यटनमंत्री सतपाल महाराज करेंगे। वह समापन के अवसर पर एक सितंबर को निकाली जाने वाली मां नंदा सुनंदा की षोभायात्रा में भी षामिल होगे। मेले में वैदिक रीति रिवाज से होने वाली पूजा अर्चना के साथ ही रंगारंग व आकर्शक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मेलाअवधि में धूम रहेगी।

गीता भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नंदा देवी मेला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि अल्मोड़ा का मेला एक ऐतिहासिक मेला है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त पंचमी को मंदिर में विधि विधान से गणेश पूजा का आयोजन होगा। 27 अगस्त को शाम को 4 बजे विधिविधान से नंदा देवी मंदिर से समिति और भक्त मिलकर मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमा बनाने के लिए मंदिर में लाए जाने वाले कदली वृक्षों को आमंत्रण देने धार की तूनी जाऐंगे। दूसरे दिन 28 अगस्त को सुबह इन कदली वृक्षों को बाजार मार्ग होते हुए नंदा देवी परिसर में लाया जाएगा। इस दौरान महिलाएं कलश यात्रा भी निकालेंगी। मंदिर में सुबह 10 बजे चंद्र वंशज केसी सिंह बाबा इन कदली वृक्षों की पूजा अर्चना करेंगे। 12 बजे से स्थानीय कलाकार इन कदली वृक्षों से मां नंदा सुनंदा की मूर्ति का निमार्ण करेंगे। इसी दिन मेले का विधिवत उद्घाटन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज करेंगे। 29 अगस्त को नंदाष्टमी के अवसर पर मां नंदा देवी की मूर्ति को पूजा अर्चना भक्त करेंगे वहीं देर रात्रि में तांत्रिक विधिविधान से महापूजा की जाएगी। पत्रकार वार्ता में मेले के मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, सह संयोजक अनूप साह, सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी, हरीश बिष्ट, पुष्पा सती आदि ने भी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। 
---------------------
संस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी घूम
नंदा देवी मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 26 अगस्त को विभिन्न महिला संस्थाएं नंदा देवी मेले के अवसर पर महेंदी एवं एपेण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं 27 अगस्त को सर्वदलीय महिला समिति अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। 28 अगस्त को दिन में विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी जबकि शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें कुमाऊं और गढ़वाल के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 29 अगस्त को कुमाऊंनी और हिन्दी गायन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 30 अगस्त को महिला दलों द्वारा झोड़ा प्रतियोगिता में भाग लिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले महिला दल कुमाऊं के पर्वो पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर झोड़ा बाजार मार्ग में करेंगे। 31 को बाजार में सांस्कृतिक जुलूस निकाला जाएगा। वहीं 1 सितम्बर को मां नंदा सुनंदा की शोभायात्रा के साथ मेला सम्पन्न होगा
----------------------------------

Comments

Popular posts from this blog

मंजिल पर पहुंचने की जल्दबाजी से निपटी 13 जिंदगियां

जन शून्य गांवों के बंजर रयासतें