शिकार करने को आए शिकार होके चले

बाथरूम में घुसा तैंदुआ, हड़कंप
कुत्ते के शिकार के लिए बाथरूम में घुसा दरवाजा बंद होने से दोनों बंद हो गए
अल्मोड़ा। कोसी स्थित एक रेस्त्रा में कुत्ते का पीछा कर रहा तैदुआ कुत्ते के साथ ही बाथरूम में घुस गया।बाथरूम  में घुसते ही दरवाजा अपने आप बंद हो गया। इस कारण कुत्ता और गुलदार ढाई घंटे तक बाथरूम में बंद रहे। बाद में वन विभाग की टीम ने ट्रैंकुलाईज कर गुलदार को बाहर निकाला लेकिन गुलदार के साथ बाथरूम में बंद कुत्ता भी सकुशल मिला। वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू सैंटर ले आई है। नर गुलदार की उम्र करीब 5 वर्ष बताई जा रही है यह पूरी तरह स्वस्थ है।
जानकारी के अनुसार कोसी में आरटीओ कार्यालय के सामने बसंत सिंह का ग्रीन वैली नाम से रेस्त्रां है सोमवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे गुलदार पड़ौस के एक मकान की छत पर भौंक रहे कुत्ते के पीछे पड़ गया। बदहवास कुत्ता अपनी जान बचाने बसंत सिंह के भवन के सामने बनाए गए बाथरूम में घुस गया। कुत्ते के पीछे बाथरूम के भीतर तैंदुआ भी धुस गया आनन फानन में बाथरूम का दरवाजा बंद हो गया। शोरगुल सुनकर बसंत सिंह और अन्य लोग बाहर आए और बाथरूम के दरवाजे को बंद कर दिया। करीब छह बजे उन्होंने वन विभाग को सूचना दी और साढे़ सात बजे वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने का कार्य शुरू किया ट्रैंकुलाईज करने के बाद जब बाथरूम का दरवाजा खोला गया तो बेहोस गुलदार के पास ही कुत्ता बैठा था। वनक्षेत्राधिकारी केवल पांडे ने बताया कि गुलदार की उम्र करीब 5 वर्ष है और वह पूरी तरह स्वस्थ है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने बताया कि आए दिन गुलदार इस क्षेत्र में धूमता रहता है। आज बाथरूम में बंद होने के कारण ही गुलदार पकड़ में आया। एक रोमांचक घटना के बाद शिकार और शिकारी दोनों के सुरक्षित होने से लोग चौंक गए। 
------------------------------------------------------------------

Comments

Popular posts from this blog

मंजिल पर पहुंचने की जल्दबाजी से निपटी 13 जिंदगियां

जन शून्य गांवों के बंजर रयासतें