नंदा के आंगन में सुरों की धूम

मार झपेका सुरम्याली, कौतिक एगो..............
नंदा देवी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों कीे धूम
- सर्वदलीय महिला समिति की महिला टीम प्रथम 
झोड़ा प्रतियोगिता में 9 महिला टीमें हुई शामिल रही
अल्मोड़ा। हमारे संवाददाता
नंदा देवी मेले के अवसर नगर में दिन रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। बुधवार को दिन में नगर सहित नगर से लगे विभिन्न क्षेत्रों की महिला टीमों ने हिस्सा लिया। झोड़ा प्रतियोगिता में महिलाओं की टीमों ने पुराने झोड़ा गीतो का गायन और प्रदर्शन किया। 
बुधवार को दोपहर में नंदा देवी परिसर में आयोजित झोड़ा प्रतियोगिता में महिला टीम धारानौला, महिला टीम दुगालखोला, मातृ शक्ति शिशु मंदिर महिला टीम, सर्वदलीय महिला समिति, महिला दल रैलापानी, महिला दल न्यूकालोनी सरसों, महिला दल सरकार की आली, महिला दल खत्याड़ी, न्यू इंदिरा कालोनी की टीमो ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व महिलाओं की टीम ने कचहरी मल्ला महल से झोड़ा गाते हुए चौक बाजार पहुंची

Comments

Popular posts from this blog