भारी बारिष पर भारी पड़ा आस्था का उल्लास
बेटी की तरह विदा हुई मां नंदा सुनंदा
हजारों लोगों ने दी मां की डोली को दी विदाई
अल्मोड़ा। जनपद में हुई तेज बारिष भी आस्था के उल्लास को डिगा नहीं पाई। हजारों की तादाद में मां नंदा सुंनंदा को विदाई देने आए श्रद्धालुओं ने बेटी की तरह मां नंदा सुनंदा को विदा किया। माॅ के जयकारें के साथ देर सांय नंदादेवी प्रांगण से मां नंदा सुनंदा की प्रतिमाओं का डोला पारम्परिक ढंग से मंत्रोच्चार के बीच उठाया गया। जो एलआरसाह मार्ग होते हुए माल रोड और जिलाअस्पताल से मुख्य बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार होते हुए दुगालखोला को रवाना हुआ जहां नौले में इन प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। 
निर्धारित समय पर राजवंषज पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा, डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चैहान, पूर्व विधायक केलाश शर्मा, मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, मंदिर कमेटी के मनोज सनवाल, मनोज वर्मा, हरीश बिष्ट, जीवन नाथ वर्मा, तारा चंद्र जोशी, तुषार कांत साह, रमेश बहुगुणा, ललित लटवाल, संजय साह, धनंजय साह, बिटटू कर्नाटक, हेम तिवारी, राजू बिष्ट सहित हजारो भक्तों ने डोले के साथ प्रतिभाग किया। डोले के साथ अल्मोड़ा और आस पास के हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया मां नंदा सुनंदा की प्रतिमाओं पर लोगों ने पुश्प वर्शा भी की। 
बाजार में लोगों की भीड़ के चलते तिल रखने की भी जगह नहीं थी। लोगों के हुजुम को नियंत्रित करने के लिए जगह जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया था।

Comments

  1. https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1479056635504244&id=100001997661834

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मंजिल पर पहुंचने की जल्दबाजी से निपटी 13 जिंदगियां

जन शून्य गांवों के बंजर रयासतें