गौरा व प्रद्युम्न को मिले न्याय...
अल्मोड़ा। बैगलोर में मारी गयी पत्रकार गौरी लंकेश और गुरूग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न के हत्यारों को कड़ी सजा दिये जाने की मांग को लेकर आज महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला।
इस मौके पर नेत्रियों ने कहा कि आज देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है और जिस तरह से निर्भीक पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की गयी उससे साफ तौर पर लगता है कि भाजपा और इससे जुड़े लोग अपनी आलोचना तक बर्दाश्त नही कर पा रहे हैं। उन्होंने गौरी लंकेश के हत्यारों को पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग की। नेत्रियों ने गुरूग्राम के छात्र प्रद्युम्न के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। कैंडल मार्च में शामिल महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों ने मौन जुलूस निकालकर प्रद्युम्न और गौरी लंकेश को अपनी श्रद्वांजलि दी। जुलूस चैघानपाटा से केएमओ स्टेशन, रोडवेज स्टेशन, जीजीआईसी तिराहा, शिखर तिराहा होते हुए शिखर तिराहे के समीप शहीद पार्क पहंुचा, जहां पर दो मिनट का मौन रखकर गौरी लंकेश और प्रद्युम्न की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गयी। जूलूस में शामिल महिलायें गौरी लंकेश और प्रद्युम्न के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग करते हुए पोस्टर लेकर चल रही थी। इस मौके पर जिला नगर अध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा, प्रीति बिष्ट, दीपा त्रिपाठी, तारा तिवारी, कलावती तिवारी, दया त्रिपाठी, राधा मिश्रा, गोपा तिवारी, पार्वती महरा आदि मौजूद रहे।
उत्तरांचल दीप आँन लाइन संसकरण

Comments
Post a Comment