युवती पर झपटा गुलदार ..मां कूदी बचाने फिर यह हुआ.......
अल्बामोड़ा- बाड़े छीना के पास बमनतिलाडी गांव में लेपर्ड तेंदुआ द्वारा 17 वर्षीय नमिता भट्ट पर प्राणघातक हमला कर दिया नमिता भट्ट अपनी मां के साथ खेत में बडवे की निराई कर रही थी उसी बीच घात लगाए तेंदुए ने नमिता को बुरी तरह घायल कर दिया जिस पर उसकी मां द्वारा तेदुवे से संघर्ष करने के बाद किसी तरह बचा लिया गया घायल नमिता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़े छीना लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ब्लाक प्रमुख हरीश बनवाला द्वारा घायल को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा लाया गया जिसका उपचार कराया जा रहा है उप जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने घटना की सूचना वन विभाग अल्मोड़ा को मुआवजे हेतु कार्रवाई के निर्देश दिए क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक भट्ट ने गांव में दहशत का माहौल को देखते हुए पिंजड़ा लगाने की मांग की इधर लोगों ने गांव में पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई गई सड़क बरसात से बंद होने के कारण घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैदल 5 किलोमीटर पैदल आना पड़ा जिस से ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ नाराजी देखी गई

Comments
Post a Comment