पूर्व सीएम रावत का बयान भाजपा की नजर में कौन हैं देशद्रोही

अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा- प्र जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर राष्ट्रवाद की आड़ में लोकताांत्रिक विरोधियो के देशप्रेम पर सवाल उठाने का आरोप लगाया. उन्होोने कहा कि पूर्वसभा चुनाव में केवल 39 फीसदी जनता का  ही वोट भाजपा को मिला तो क्या 61 प्रतिशत देेेश प्रेमी नहीं है? 
 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज यहां आयोजित एक सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया और भाजपा की कंेद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का वादा कर सत्ता में आयी भाजपा सरकार ने लोगों की जिंदगी तबाह करके रख दी है। उद्योग बंद हो रहे हंै और सरकार कह रही है कि विकास के लिये कुछ कुर्बानी तो देनी ही होगी।
यहां रैमजे इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित एक जनसभा में अपने पूरी रौ में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस समय भाजपा सरकार के खिलाफ बोलना देशद्रोह जैसा हो गया है। कहा कि केंद्र सरकार को साढ़े तीन वर्ष पहले लोगों ने अपार बहुमत देकर सत्तासीन किया था और इन वर्षांे में आम आदमी को बहुत कष्ट झेलने पड़े। आज सरकार के खिलाफ आने वाली हर आवाज को कुचलने की साजिशें की जा रही हैं। कहा कि आज अगर लोग नही जागे तो यह भारत के लिये लोकतंत्र के लिये बड़ा खतरा होगा। उन्हांेने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाले प्रबल समर्थक से उनका सवाल है कि जो सपने दिखाये गये थे क्या एक वादा भी पूरा किया ? उन्हांेने कहा कि जिन नौजवानों को मोदी ने हर वर्ष दो करोड़ रूपये रोजगार देने का वादा किया था आज वह अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। हकीकत तो यह है कि भारत सरकार के नेशनल सैम्पल सर्वे आॅफ इंडिया के आकड़ों के अनुसार संगठित क्षेत्र में 2015-16 में एक लाख पैतीस हजार नौकरियां, 2016-17 में एक लाख इकतीस हजार नौकरियां सृजित की गयी। जबकि यूपीए के शासनकाल में वर्ष 2011-12 में 78 लाख नौकरियां सृजित की गयी। उन्होंने कहा कि असंगिठत क्षेत्र की हालत और ज्यादा बुरी है। पहले नोटबंदी से छोटे उद्योगों को तबाह कर दिया गया और अब जीएसटी लागू कर रही सही कसर भी पूरी कर दी है। रावत ने कहा कि नोटबंदी के समय ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विकास दर में 2 फीसदी की कमी आने की आशंका जाहिर की थी। उस समय सरकार के मुखिया मोदी जी कहते रहे कि जो निराशावादी लोग हैं वह इस तरह की बात करते हैं और आज खुद रिजर्व बैंक भी विकास दर में कमी की बात को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार की बातों को आशाराम बापू के प्रवचन और लाफ्टर चेलेंज प्रोग्राम जैसा करा दिया। कहा कि लोकसभा चुनावों के समय भाजपा ने हर परिवार को 15 लाख रूपये देने का वादा किया और बाद में आतंकवाद की कमर तोड़ने के नलाम पर नोटंबदी कर दी। जिन 500 व 1000 के नोटों को कालाधन बोला गया था वह 99 प्रतिषत पैसा बैंकों मे वापस आ गया है तो इनके पास कोई जबाब नही है। कटाक्ष करते हुए कहा कि कालेधन पर वार करने का दंभ भरने वाली सरकार ने इससे एक कदम आगे बढ़कर 2000 को नोट जारी कर दिया सरकार बताये कि 2000 के नोट से कालाधन कैसे घटेगा। कश्मीर के बारे में कहा कि यूपीए 2014 में शांत कश्मीर छोड़कर गयी और इस पार्टी के कार्यकाल में सबसे ज्यादा अशांत कश्मीर में है। जागेश्वर के विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने सरकार पर हर मोर्चे पर फेल रहने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ संघर्ष करने की बात कही। विधायक करन माहरा, पूर्व विधायक मनोज वितारी ने भी भाजपा सरकार पर ततीखे हमले किये। तारा चंद्र जोशी के संचालन और कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पाण्डे की अध्यक्षता में संपन्न सभा में विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, उप नेता प्रतिपक्ष विधायक करन माहरा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, ललित फस्र्वाण, दीप चन्द्र सिंह डांगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला, पूरन रौतेला, त्रिलोचन जोशी, होटल एशोसियेशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट, बिटटू कर्नाटक, अमित जोशी, हेम तिवारी, दीपक मेहता, खजान पाण्डे, जगदीश नगरकोटी, पंकज वर्मा, मोहन सिंह सिंग्वाल, आनंद सिंह बगडवाल, शहजाद अंसारी, बची सिंह देव, किशोर नयाल, कमल पंत, नमित जोशी, सुरेश आर्या, एडवोकेट प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
असहमति को सहन नही कर पा रही मोदी सरकार
अल्मोड़ा। जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मोदी सरकार पर अपने विरोधियों के दुष्प्रचार का आरोप लगाया। कहा कि यदि कोई जीएसटी पर सवाल करेे तो उसे देशद्रोही बताया जाता है। नोटंबदी पर सवाल करे तो उसकी राष्ट्रभक्ति पर सवाल खड़े दिये जाते हैं। कोई बुद्विजीवी इनका विरोध करे तो गौरी लंकेश और कलबुर्गी जैसे लोगों की हत्या कर हमेशा-हमेशा के लिये खामोश कर दिया जाता है।
39 प्रतिशत लोगों की सरकार, 61 प्रतिशत लोगों पर राज कर रही
अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अगर 2014 के चुनाव का आंकड़ा लिया जाये तो 39 प्रतिशत लोगों ने भाजपा को अपना वोट दिया था। उनका भाजपा सरकार से सवाल है कि बीजेपी को वोट ना देने वाले 61 प्रतिशत लोग क्या राष्ट्रभक्त नही हंै ?
तो सरकार हाईकोर्ट के जज से कराये जांच
अल्मोड़ा। भाजपा द्वारा राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य सरकार को जांच आयोग बनाने की चुनौती डे डाली। कहा कि राज्य सरकार को हाईकोर्ट के जज की अगुवाई में एक आयोग बनाना चाहिये और 2007 से आज तक सारे मामलों की जांच करानी चाहिये। वह इस आयोग को पूरा सहयोग देंगे। कहा कि जिन लोगों ने राज्य के साथ ज्यादती की उन्हे दंडित करना चाहियेे।
उत्तरांचल दीप के साराशं के साथ

Comments

Popular posts from this blog

मंजिल पर पहुंचने की जल्दबाजी से निपटी 13 जिंदगियां

जन शून्य गांवों के बंजर रयासतें