Posts

उसे था क्रिकेटर बनने का जुनून इसलिये उठाया यह कदम

Image
 26 सितंबर को लापता हुआ आर्मी पब्लिक स्कूल का छात्र विशाल जड़ौत की सकुशल बरामदगी कर ली गई है। उसकी पुणे में बरामदगी में वहां के उत्तराखंड मूल के निवासियों व दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने काफी मदद की। यहां पुलिस कार्यालय में काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस बालक की गुमशुदगी अल्मोड़ा कोतवाली में दर्ज थी। उल्लेखनीय है कि आर्मी पब्लिक स्कूल कक्षा 9 में पढ़ने वाला छात्र गत 26 सितंबर को लापता हो गया था। उसकी तलाश में परिजनों ने काफी प्रयास किये, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद अल्मोड़ा कोतवाली में उ सकी गुमशुदगी दर्ज की गई। अल्मोड़ा पुलिस के अनुसार इसकी विवेचना उप निरीक्षक संतोष देवरानी (चैकी बेस अस्पताल अल्मोड़ा) ने की। विवेचना में गुमशुदा विशाल के दिल्ली में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम दिल्ली तलाश में गयी तो पता चला कि उक्त बालक मुरैना मध्य प्रदेश में है। मुरेना मध्य प्रदेश में पुलिस टीम द्वारा तलाश की गयी तो पता चला कि वह पूना (महाराष्ट्र) में है। जिस पर कांस्टेबल दिनेश सिंह रावत व उसके परिजनों के द्वारा विशाल को स्थानीय पुलिस के सहयोग से पूना रेलवे स्टेशन...

पूर्व सीएम रावत का बयान भाजपा की नजर में कौन हैं देशद्रोही

Image
अल्मोड़ा।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा- प्र जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर राष्ट्रवाद की आड़ में लोकताांत्रिक विरोधियो के देशप्रेम पर सवाल उठाने का आरोप लगाया. उन्होोने कहा कि पूर्वसभा चुनाव में केवल 39 फीसदी जनता का  ही वोट भाजपा को मिला तो क्या 61 प्रतिशत देेेश प्रेमी नहीं है?   मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज यहां आयोजित एक सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया और भाजपा की कंेद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का वादा कर सत्ता में आयी भाजपा सरकार ने लोगों की जिंदगी तबाह करके रख दी है। उद्योग बंद हो रहे हंै और सरकार कह रही है कि विकास के लिये कुछ कुर्बानी तो देनी ही होगी। यहां रैमजे इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित एक जनसभा में अपने पूरी रौ में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस समय भाजपा सरकार के खिलाफ बोलना देशद्रोह जैसा हो गया है। कहा कि केंद्र सरकार को साढ़े तीन वर्ष पहले लोगों ने अपार बहुमत देकर सत्तासीन किया था और इन वर्षांे में आम आदमी को बहुत कष्ट झेलने पड़े। आज सरकार के खिलाफ आने...

इस कारण धौलछीनावासियों ने किया रामलीला कराने से इंकार.......

धौलछीना में इस बार आयोजित नहीं होगी रामलीला धौलछीना में इस बार आयोजित नहीं होगी रामलीला रामलीला मंचन में सहयोग देने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों का उत्पीड़न का आरोप आयोजकों ने की जनप्रतिनिधियों और सरकार के रवैये की कड़ी निंदा धौलछीना में दीपावली के नवरात्र में रामलीला की गूंज नहीं सुनाई देगा.. की रामलीला कमेटी ने इस बार रामलीला नहीं कराने का निर्णय लिया है। कमेटी ने रामलीला में सहयोग करने वाले सरकारी और गैरसरकारी कर्मचारियों को राजनीति का शिकार बनाने की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि रामलीला में सहयोग देने वाले कर्मचारियों का उत्पीड़न करना निंदनीय है और सालों से चल रही रामलीला को अकारण राजनीति का शिकार बनाया गया। इसके चलते इस बार कमेटी रामलीला मंचन नहीं कराएगी।   पीडब्लूडी गेस्ट हाउस धौलछीना में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि  रामलीला में सहयोग देने वाले शिक्षक उमेश मनराल का इस मुददे पर उत्पीड़न किया जाना निंदनीय है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक उमेश मनराल रामलीला का निर्देशन करते हैं लेकिन इसे मुददा बनाकर उनका स्थानांतरण के लिए पत्र लिखा गया है जो कि दुर...

गौरा व प्रद्युम्न को मिले न्याय...

अल्मोड़ा।  बैगलोर में मारी गयी पत्रकार गौरी लंकेश और गुरूग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न के हत्यारों को कड़ी सजा दिये जाने की मांग को लेकर आज महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर नेत्रियों ने कहा कि आज देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है और जिस तरह से निर्भीक पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की गयी उससे साफ तौर पर लगता है कि भाजपा और इससे जुड़े लोग अपनी आलोचना तक बर्दाश्त नही कर पा रहे हैं। उन्होंने गौरी लंकेश के हत्यारों को पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग की। नेत्रियों ने गुरूग्राम के छात्र प्रद्युम्न के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। कैंडल मार्च में शामिल महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों ने मौन जुलूस निकालकर प्रद्युम्न और गौरी लंकेश को अपनी श्रद्वांजलि दी। जुलूस चैघानपाटा से केएमओ स्टेशन, रोडवेज स्टेशन, जीजीआईसी तिराहा, शिखर तिराहा होते हुए शिखर तिराहे के समीप शहीद पार्क पहंुचा, जहां पर दो मिनट का मौन रखकर गौरी लंकेश और प्रद्युम्न की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गयी। जूलूस में शामिल महिलायें गौरी लंकेश और प्रद्युम्न के हत्यारों को सजा दिलाने की म...

युवती पर झपटा गुलदार ..मां कूदी बचाने फिर यह हुआ.......

Image
अल्बामोड़ा- बाड़े छीना के पास बमनतिलाडी गांव में लेपर्ड तेंदुआ द्वारा 17 वर्षीय नमिता भट्ट पर प्राणघातक हमला कर दिया नमिता भट्ट अपनी मां के साथ खेत में बडवे की निराई कर रही थी उसी बीच घात लगाए तेंदुए ने नमिता को बुरी तरह घायल कर दिया जिस पर उसकी मां द्वारा तेदुवे से संघर्ष करने के बाद किसी तरह बचा लिया गया घायल नमिता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़े छीना लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ब्लाक प्रमुख  हरीश बनवाला द्वारा  घायल को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा लाया गया जिसका उपचार कराया जा रहा है उप जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने घटना की सूचना वन विभाग अल्मोड़ा को मुआवजे हेतु कार्रवाई के निर्देश दिए क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक भट्ट ने गांव में दहशत का माहौल को देखते हुए पिंजड़ा लगाने की मांग की इधर लोगों ने गांव में पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई गई सड़क बरसात से बंद होने के कारण घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैदल 5 किलोमीटर  पैदल आना पड़ा जिस से ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ नाराजी देखी गई

अल्मोड़ा के 23 गांव शामिल होंगे नगर पालिका में....

अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार को लेकर प्रस्तावित गांवों की सूची शासन स्तर पर जारी कर दी गयी है। जिसके बाद कुल 23 गांवों का 1082.129 हेक्टियर क्षेत्रफल और 17 हजार से अधिक की आबादी पालिका में शामिल हो सकती है। हालांकि सीमा विस्तार की प्रक्रिया कैबिनेट स्तर पर चल रही है और इस पर कोई फैसला लेने से पूर्व आपत्ति भी मांगी जानी है। यह कई चरणों की प्रक्रिया होगी, जिसमें समय लग सकता है। ध्यान देने की बात यह है कि इन गांवों की आबादी काफी समय से पालिका क्षेत्र में शामिल होने का विरोध कर रही है और उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर शासन स्तर पर उन्हें जबरन पालिका में शामिल किया गया तो वह आर-पार का संघर्ष शुरू कर देंगे। शासन से जारी पालिका सीमा विस्तार की सूची के अंतर्गत अल्मोड़ा नगर पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार में पपरशैली, ठाठ बंगला, एनटीडी, गोलनाकरड़िया, फलसीमा, बख, सरसों, दुगालखोला, खगमराकोट, धड़सीमी, खत्याड़ी, सरकार की आली, भनार, रैलापाली, नैणीकमस्यार, अथरबाड़ी, सुनारखोला, तालड़बाड़ी, शैलगूंठ, बरसीमी (लोधिया), सिकुड़ा, सिमकुकुड़ी व रैला तिवाड़ी शामिल हैं। सूची में कहा गया है कि 17703 की जन...

एेसे शिक्षक को सलाम...

गांव में स्कूल खोल नजीर बने हीरा बल्लभ जोशी शिक्षक रहते हुए गांव में 1964 में खोला स्कूल 1989 में हुआ स्कूल का राजकीयकरण स्कूल में पढ़ अनेक छात्र है अच्छे पदों पर अल्मोड़ा। हमारे संवाददाता गांव में स्कूल खोल नजीर बने है हीरा बल्लभ जोशी। सैंज गांव निवासी हीरा बल्लभ जोशी ने मुक्तेश्वर में शिक्षण कार्य करते हुए अपने गांव के बच्चों के लिए शिक्षा की महत्ता को समझते हुए 1964 में एक विद्यालय की स्थापना की। इस विद्यालय के लिए अपनी जमीन और ग्रामीणों से सहयोग लकर स्कूल बनाया।  लमगड़ा ब्लाक के चौड़ा आनुली में हीरा बल्लभ जोशी ने 1964 में जिस माध्यमिक स्कूल का निमार्ण कराया वो वर्तमान में इंटर कालेज हो गया है। श्री जोशी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुक्तेश्वर में शिक्षक के पद पर नियुक्त हुए उस समय उनका वेतन मात्र 157-200 रुपया था। ऐसी स्थिति में भी उन्होंने अपनी स्वयं की भूमि व अन्य परिवारों की भूमि को दानकर स्वयं के धन से एक कक्ष का निमार्ण करवाया। कक्ष बनने के बाद उसमें माध्यमिक कक्षाओं का संचालन किया। विद्यालय को मान्यता दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ कुछ शिक्षकों के विरोध के...