Posts

Showing posts from December, 2017

शिक्षक दामाद ने शादी के 17 साल बाद दी तलाक की अर्जी तब पता लगा.....

प्रचार माध्यमों से  अल्मोड़ा-   यहां तहसील द्वाराहाट के जालली निवासी एक विधवा की विवाहिता पुत्री गत चार साल से अत्यंत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। उसने ससुराल पक्ष पर अपनी पुत्री की हत्या कर देने का अंदेशा जताते हुए जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया है कि पहले पति व ससुराल पक्ष ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी फिर अपना अपराध छिपाने को अब तलाक का केस दर्ज कर रहे हैं। यहां जिलाधिकारी को पुष्पा देवी पत्नी स्व. धन सिंह निवासी निवासी ग्राम सनजै, पोस्ट जालली (द्वाराहाट) बुधवाकर को मदद की गुहार लेकर डीएम कार्यालय पहुंची और उसने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उसने अपनी फरियाद में कहा है कि वह अत्यंत गरीब महिला है। उसकी बेटी देवकी का विवाह रामबली चैधरी पुत्र रामनारायण मनकोरा से हुआ था। जो राजकीय इंटर कालेज जैनोली, पिलखोला में तब कार्यरत था से हुआ था। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हुए, जिनका नाम अशोक व शिवाजी है। बच्चों व पत्नी को लेकर वह वर्ष 2010 में अपने निवास ग्राम मनिकौरा, मझौवा बैकुण्ठ, बस्ती (उ.प्र.) ले गया। पुष्पा देवी ने कहा कि उनके दामाद रामबली का परिवार इस