शिक्षक दामाद ने शादी के 17 साल बाद दी तलाक की अर्जी तब पता लगा.....


प्रचार माध्यमों से 
अल्मोड़ा- यहां तहसील द्वाराहाट के जालली निवासी एक विधवा की विवाहिता पुत्री गत चार साल से अत्यंत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। उसने ससुराल पक्ष पर अपनी पुत्री की हत्या कर देने का अंदेशा जताते हुए जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया है कि पहले पति व ससुराल पक्ष ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी फिर अपना अपराध छिपाने को अब तलाक का केस दर्ज कर रहे हैं।
यहां जिलाधिकारी को पुष्पा देवी पत्नी स्व. धन सिंह निवासी निवासी ग्राम सनजै, पोस्ट जालली (द्वाराहाट) बुधवाकर को मदद की गुहार लेकर डीएम कार्यालय पहुंची और उसने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उसने अपनी फरियाद में कहा है कि वह अत्यंत गरीब महिला है। उसकी बेटी देवकी का विवाह रामबली चैधरी पुत्र रामनारायण मनकोरा से हुआ था। जो राजकीय इंटर कालेज जैनोली, पिलखोला में तब कार्यरत था से हुआ था। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हुए, जिनका नाम अशोक व शिवाजी है। बच्चों व पत्नी को लेकर वह वर्ष 2010 में अपने निवास ग्राम मनिकौरा, मझौवा बैकुण्ठ, बस्ती (उ.प्र.) ले गया। पुष्पा देवी ने कहा कि उनके दामाद रामबली का परिवार इस विवाह से खुश नहीं था। शादी के बाद ही उनकी पुत्री के साथ ससुराल में बहुत अत्याचार हुए। उसके साथ मारपीट होती थी, भरपेट खाना नहीं दिया जाता था तथा अर्नगल आरोप लगा प्रताड़ित किया जाता था। तब इन परेशानियों से आजिज उनकी पुत्री घर आ गई। गत 14 फरवरी 2013 को उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग लिखित राजीनामा कर सिलोर महादेव इंटर कालेज के सभ्रांत लोगों की मौजूदगी में अपने घर वापस ले गये, तब से उनकी पुत्री उन्हें नहीं मिली। जब भी वह दूरभाष पर अपनी पुत्री के बारे में पूछती तो उनका दामाद कोई संतोषजनक उत्तर नहीं देता था। आंखरी बार उनकी अपनी बेटी से बातचीत 21 मार्च, 2013 को हुई थी। तब वह रो रही थी। उसके बाद से उन्हें अपनी बेटी के बारे में कुछ नहीं पता। इस बीच जब उसके दामाद ने पुत्री से तालाक की अर्जी दाखिल की तो उन्हें पता चला कि उनकी पुत्री तो ससुराल में है ही नहीं। उन्हें संदेह है कि रामबली व उसके परिवार ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी है और वह तलाक का मुकदमा दर्ज कर अपने अपराध पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उनके दामाद ने उसने फोन पर 80 सेे 90 हजार देने की पेशकश की है ताकि वह उसे लिख कर दे दे कि उनकी बेटी कहीं चली गई है। यह सब इसलिए हो रहा है कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है और वह इस दुनिया में अब है ही नहीं। उन्होंने जिलाधकारी से इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। कहा है कि उसका दामाद दबंग व्यक्ति है और बेहद प्रभावशाली है। ज्ञापन की प्रतिलिपि एसएसपी को भी दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

जन शून्य गांवों के बंजर रयासतें